news-details

नवरात्र के पहले दिन धार्मिक स्थलों का निरीक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मां कालिकन धाम, देवीपाटन मंदिर और स्वामी परमहंस टीकरमाफी आश्रम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उप जिलाधिकारी अमेठी ने मां कालिकन धाम और देवीपाटन मंदिर का निरीक्षण किया, जबकि तहसीलदार अमेठी ने स्वामी परमहंस टीकरमाफी आश्रम पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान पार्किंग, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नवरात्र के दौरान मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पार्किंग व्यवस्थित रखने, नियमित साफ-सफाई कराने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम वातावरण में दर्शन कर सकें।