
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।पूजा के दौरान पुलिस लाइन परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।नवीन पुलिस लाइन में 18 और 19 अक्टूबर को शाम सात बजे से भव्य भजन संध्या, आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अमेठी पुलिस ने जनपदवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर मां दुर्गा के दर्शन करने, भजन संध्या का आनंद लेने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन मनोज कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी अमेठी श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।