news-details

नगर में निकाली गई बाबा श्री श्याम की निशान शोभा यात्रा

You can share this post!

 

 

 

अमेठी ।शनिवार को नगर  में श्याम मित्र मंडल ने बाबा श्री श्याम की निशान शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वे बाबा के जयकारे लगाते और भजन गाते हुए आगे बढ़े।यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में निशानों की पूजा की गई। इसके बाद बाबा श्याम को श्रृंगार कर रथ पर विराजमान किया गया। ज्योत जलाकर शोभायात्रा शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने बाबा से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।श्रद्धालु रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर हाथों में निशान लेकर यात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, शहनाई और डीजे की धुन पर भजन गूंजते रहे। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी यात्रा में शामिल हुए।आयोजन में भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अमेठी के जिला अध्यक्ष महेश सोनी और उनकी पत्नी, नगर पंचायत अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पूजा की और शोभायात्रा में हिस्सा लिया।महेश सोनी और लक्ष्मी सोनी ने नगरवासियों, व्यापारियों, माताओं और बहनों से शाम 7 बजे दुर्गापुर रोड स्थित सेलिब्रेशन पॉइंट पहुंचने की अपील की। वहां बाबा श्री श्याम का कीर्तन और भंडारा आयोजित किया जाएगा।