news-details

न्यू सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल में डांडिया महोत्सव की धूम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। तिलमापुर स्थित न्यू सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित डांडिया महोत्सव 2026 उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। “नवरात्रि की झिलमिलाती और झूमती गूंज 2.0” थीम पर आधारित इस आयोजन में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।महोत्सव के दौरान गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक माहौल और संगीत की धुनों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रतिभागियों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य कर नवरात्रि की उमंग और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।विद्यालय प्रबंधन ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इनमें सम्राट डेकोरेटर, श्री सार्थक मोबाइल, ग्लाइट स्टूडियो, विद्यार्थी केंद्र, जीपी प्लास्टिक और शंकरा बैंड शामिल रहे। प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू है। नर्सरी से कक्षा 9 और कक्षा 11 तक प्रवेश जारी हैं। कक्षा 11 में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय उपलब्ध हैं।