news-details

नौतपा का असर: 41°C तापमान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। नौतपा के चलते भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार सुबह तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि उमस के कारण “महसूस होने वाला तापमान” और ज्यादा बताया जा रहा है।तेज धूप से बचने के लिए लोग गमछा, रुमाल और छाते का सहारा लेकर घरों से निकल रहे हैं। हजरतगंज और अन्य प्रमुख इलाकों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने ‘एक्सेसिव हीट’ का अलर्ट जारी किया है और लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।सुबह 7 बजे ही तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नमी 71% तक पहुंचने से उमस और ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो दिनों तक गर्मी का असर जारी रहेगा, हालांकि शुक्रवार से हल्की बारिश और आंधी के कारण राहत मिलने की संभावना है।फिलहाल गर्मी और उमस ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और लोग जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।