news-details

नीट छात्र की मौत पर आप ने उठाए सवाल

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। लखीमपुर खीरी में नीट परीक्षार्थी रितिक मिश्रा की मौत के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। संजय सिंह ने फोन पर रितिक के परिजनों से बात कर घटना पर दुख जताया। परिवार ने बताया कि रितिक दो बार पहले भी नीट परीक्षा दे चुका था और इस बार परीक्षा अच्छी होने से चयन की उम्मीद थी। लेकिन प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा रद्द होने की खबरों से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह घटना केवल एक छात्र की मौत नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली की खामियों का परिणाम है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भरोसा टूट रहा है और मेहनती युवाओं में निराशा बढ़ रही है।विनय पटेल ने कहा कि वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन सुधार के ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।पार्टी ने मांग की कि पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितता के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।