

सुल्तानपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने सोमवार को विधानसभा सदर , जयसिंहपुर के सेक्टर गोसैंहिपुर में सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक और कैडर कैम्प को संबोधित किया। संगठन की समीक्षा के दौरान उन्होंने सेक्टर और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को मंडल प्रभारी सुरेश गौतम और जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र अम्बेडकर से मालाएं पहनाकर स्वागत कराया मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सम्बोधित करने के पहले मंडल प्रभारी रमेश गौतम, सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक छोटे लाल मौर्य, दीपक भारती एडवोकेट ने सम्बोधित किया। जिला और विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बड़ी माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले सेक्टर और बूथ कमेटियों की उपस्थिति की पड़ताल की।99फीसदी पदाधिकारी उपस्थित पाए गए।सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रत्याशी डॉ मधुलता वर्मा ने की । उन्होंने कहा कि बहन मायावती जी नारियों के गौरव,मान-सम्मान, स्वाभिमान के साथ सर्वसमाज के सम्मान की प्रतीक हैं।बहन मायावती जी के पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से सर्वसमाज के अच्छे दिन आ सकते हैं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा की नीति, संविधान सम्मत शासन व्यवस्था लक्ष्य -विश्व नाथ पाल प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश भरते हुए 2027मे अपने अपने बूथों पर बसपा की जीत सुनिश्चित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी लोग नीले रंग को लेकर मतदाताओं को गुमराह करने और भाजपा, कांग्रेस, सपा के इशारे पर वोट खराब करने की असफल कोशिश कर रहे हैं ऐसे में जिस नीले झंडे में हाथी है,वहीं सर्वसमाज का साथी है ---यह नारा , जयभीम की तरह गांव गांव गूंजना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने ईवीएम और चुनाव आयोग के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम से जब से चुनाव हो रहा है , धांधली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बसपा ने 2015मे ईवीएम को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था,उस समय कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने बहुजन समाज पार्टी का साथ नहीं दिया। चुनाव दर चुनाव सत्तारूढ़ दल भाजपा ईवीएम के सहारे जीत दर्ज कर रही है, चुनाव आयोग एक निष्पक्ष निर्वाचन संस्था की जगह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है।इस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार निशाने पर हैं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि जिस दिन बैलेट पेपर से चुनाव होने लगेंगे, कांग्रेस और भाजपा को बसपा की हैसियत पता चल जाएगी।सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक में इंजीनियर रूद्रमणि वर्मा, विधानसभा प्रभारी परशु राम त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम वर्मा , विधानसभा अध्यक्ष रमेश त्यागी आदि मौजूद रहे।