news-details

नौकरी के नाम पर 5.5 लाख की ठगी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर । बल्दीराय थाना क्षेत्र में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर Delhi Maritime Academy के तीन संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मीरपुर वल्लीपुर निवासी इंद्रजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे अभयजीत सिंह को बड़ी शिपिंग कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में रकम वसूली। पीड़ित के मुताबिक, फर्जी ईमेल, इंटरव्यू और ऑफर लेटर भेजकर भरोसा दिलाया गया।जांच में पता चला कि संबंधित कंपनियों में कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं हुई थी। आरोप है कि संचालकों ने फर्जी लाइसेंस का इस्तेमाल कर परिवार को गुमराह किया। पैसे वापस मांगने पर सिर्फ 1 लाख रुपये लौटाए गए, जबकि बाकी रकम हड़प ली गई।पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।