
Pardarshi Vikas News Jamo
शनिवार को ग्राम सभा मवई के महादेवन धाम से कलश यात्रा निकाली गई। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुवात भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने पीले वस्त्र पहनकर सिर पर कलश रखकर भाग लिया। कलश यात्रा ग्राम पंचायत मवई से शुरू होकर गोगमऊ स्थित विंध्याचल धाम में पहुंच कर पूजा अर्चना कर यात्रा हरगांव स्थित श्री सिद्धादास बाबा धाम कलश यात्रा पहुंची। जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर का स्वागत किया। भक्तगण बैंड बाजा और डीजे के धुन पर जय श्री राम ,हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए नृत्य कर यात्रा आगे बढ़ रही थी। यात्रा श्री सिद्धादास बाबा धाम पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर पूजा - अर्चना की गई। इस मौके श्रीमद् भागवत कथा आचार्य पूज्य सुरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि कलश यात्रा से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा आती है और यह आस्था का प्रतीक है। कथा आयोजक मुख्य यजमान राम दुलारे मौर्य एवम् जगपता देवी के पुत्र प्रमोद मौर्य ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा 29 मार्च 2026 से 04 अप्रैल 2026 तक सायं चार बजे से रात्रि आठ बजे महादेवन धाम मवई में प्रतिदिन चलेगी और छः अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।