news-details

मथौली बाजार में विकास की बयार, चौमुखी परियोजनाओं से बदल रही नगर की तस्वीर

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो मथौली बाजार (कुशीनगर)। हाटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली बाजार में इन दिनों विकास कार्यों की रफ्तार ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सड़क, स्वच्छता, धार्मिक स्थलों के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार जैसी कई योजनाओं पर एक साथ काम होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद नगर पंचायत में इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं, जिससे आने वाले समय में पूरे बाजार की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।नगर पंचायत द्वारा बाजार स्थित ऐतिहासिक पोखरे के शुद्धिकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके साथ ही हनुमान मंदिर से पूर्व ग्राम प्रधान कृष्ण मंडी उर्फ बबलू तिवारी के आवास की ओर जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण तथा सीसी रोड निर्माण भी अंतिम चरण में है। सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।नगर क्षेत्र को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से बाजार के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया है। आम नागरिकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय, आरो वाटर प्लांट और एटीएम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के विकास के तहत कोर्ट माता स्थान पर छहदीवारी निर्माण और कोर्ट माता देवी मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। वार्ड संख्या-13 में हनुमान मंदिर निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।सामाजिक समरसता और महापुरुषों के सम्मान की दिशा में वार्ड संख्या-4 में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क की स्थापना एवं उनकी प्रतिमा लगाए जाने की योजना भी नगर पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि सभी योजनाएं समयबद्ध ढंग से पूरी हो गईं तो मथौली बाजार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। लोगों ने इन कार्यों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विकास की यह गति बनी रहेगी।