news-details

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें छूटे हुए और पहली बार मतदान करने वाले पात्र युवाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर रहेगा। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र केवल एसआईआर के दौरान इस्तेमाल होगा। एसआईआर समाप्त होने के बाद पंजीकरण निर्धारित नियमों के तहत तय फॉर्म से होगा। अधिकारियों ने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की।