news-details

मतदाता सूची में नाम जोड़ने को अमेठी में चलेगा विशेष अभियान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अमेठी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में युवा, पहली बार मतदान के पात्र नागरिक, महिला, दिव्यांग और छूटे हुए मतदाताओं को सूची में शामिल करने पर विशेष जोर रहेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न विभागों के सहयोग से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। पात्र नागरिक बीएलओ, तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए ECINET एप और Voters Service Portal के माध्यम से फार्म-6, 7 और 8 जमा किए जा सकते हैं। अभियान का उद्देश्य ‘No Voter to be Left Behind’ की अवधारणा को साकार करना है।