
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। विकासखंड भादर की कल्याणपुर ग्राम पंचायत में गुरुवार को श्री लाल साहब सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली कल्याणपुर चौराहे से शुरू होकर आसपास के गांवों से गुजरी। विद्यार्थियों ने पोस्टर-बैनर लेकर “वोट डालो, लोकतंत्र बचाओ” और “हर वोट मायने रखता है” जैसे नारे लगाए।विद्यार्थियों ने महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं से संवाद कर मतदान के महत्व को बताया और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। प्रधानाचार्या किरन सिंह ने कहा कि विद्यालय जिला प्रशासन के निर्देश पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।रैली में अजय सिंह, शंकर सिंह, लक्ष्मी मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, उपेंद्र सिंह, संजय पाल, महेश मिश्रा, नीलम साहू और अमन पाण्डेय सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।