news-details

मणिपुर के कांग्रेस सांसद अकोईजम पर आरोपों को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

You can share this post!


अमेठी। मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा विमोल अकोईजम के विरुद्ध महिला विद्यार्थियों के शोषण से सम्बंधित आरोपों पर भाजपा ने गहरी चिंता जताई है। कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र और महिला मुद्दों पर कथित असम्मानजनक दृष्टिकोण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया गया। अमेठी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के गेट तक पहुंच कर जमकर नारेबाजी की।
 विरोध प्रदर्शन में महिलाओं का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा बाजपेई ने किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। जिला महामंत्री विषुव मिश्र युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाओं की हौसला-अफजाई की।महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के सवाल पर कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के विरोध में सोमवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री विषुव मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। महिलाओं का नेतृत्व जिला मंत्री आशा बाजपेयी ने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से महिलाओं के सम्मान और न्याय की आवाज बुलंद की। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पदाधिकारी महिला मोर्चा  अनीता सिंह उपस्थित रही।प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मणिपुर से जुड़े कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम के विरुद्ध महिला विद्यार्थियों के यौन शोषण से संबंधित आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए।जबकि जेएनयू ने बर्खास्त कर दिया है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा यदि आरोप प्रमाणित होते हैं, तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस महिला अधिकारों और सम्मान की बात करते हुए “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” जैसे नारे देती है, लेकिन जब उसके अपने नेताओं पर गंभीर आरोप सामने आते हैं, तब उसकी प्रतिक्रिया पर सवाल उठना स्वाभाविक है। महिला सम्मान किसी राजनीतिक दल का चुनावी नारा मात्र नहीं, बल्कि समाज और राजनीति की बुनियादी जिम्मेदारी है। महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नारी की गरिमा, सुरक्षा और न्याय के प्रश्न पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले राजनीतिक दलों को अपने आचरण और जवाबदेही से भी यह सिद्ध करना चाहिए कि वे वास्तव में महिला अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।भाजपा महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की अस्मिता और सम्मान से जुड़े प्रत्येक मामले में निष्पक्ष जांच, न्यायपूर्ण कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय मिलना सर्वोपरि होना चाहिए।इस अवसर पर जिला महामंत्री युवा मोर्चा शिवम मिश्रा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक सिंह ,मगन पांडेय,अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।

कोट
राजनीति में दोहरा चरित्र और जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है। कांग्रेस की किसी भी ग़लत कार्यनीति और जनता को गुमराह करने वाली नीति के विरुद्ध भाजपा चुप नहीं बैठेगी।