
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन सोमवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में पूजन-अर्चन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल व नगर उपाध्यक्ष मंजू तिवारी समेत महिलाओं ने विधिवत पूजन किया। इसके बाद सभागार से शिव मंदिर और सीता कुंड घाट तक कलश यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, एडीएम (वि./रा.), डीसी एनआरएलएम के.डी. गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान वाराणसी के ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम और Narendra Modi के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।संस्कृति विभाग के कलाकार राहुल पाण्डेय ने शिव तांडव, भजन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।