news-details

मलिहाबाद में चलती कार बनी आग का गोला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मुजासा के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन रोककर बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।जानकारी के अनुसार हरदोई के रेलवेगंज निवासी अब्दुल बासित अपनी फोर्ड इकोस्पोर्ट कार से लखनऊ से हरदोई जा रहे थे। दोपहर करीब 1:10 बजे मुजासा गांव के पास पहुंचते ही कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोककर बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मलिहाबाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।