
अमेठी। खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने बीबी जी राम जी योजना के अन्तर्गत कार्यस्थलों पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिस ग्राम पंचायत में मजदूर नहीं बढ़ेंगे और काम की प्रगति शून्य रहेगी, वहां के पंचायत सचिव और रोजगार सेवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विकास खंड अमेठी में 50ग्राम पंचायतें हैं। 38ग्राम पंचायतों में काम चल रहे हैं।एक दर्जन ग्राम पंचायतों में काम ठप पड़े हुए हैं।