
लखनऊ/सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग की 16 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को महानवमी का अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत रहेगा। अब कर्मचारियों को 18 अक्टूबर रविवार के साप्ताहिक अवकाश, 19 अक्टूबर सोमवार महानवमी और 20 अक्टूबर मंगलवार विजयदशमी/दशहरा पर लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।