news-details

महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के प्रमुख सचिव एस.बी.एस. रंगा राव की ओर से जारी आदेश के तहत यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत घोषित किया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। शासन के इस निर्णय से महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।