
रश्मि सिंह ने जनसंपर्क कर स्मृति को दी बधाई
पीड़ित परिवारों से मिलीं, अस्पताल में मरीजों का जाना हाल
अमेठी। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर उनका दुःख भी बांटा ।शोक संवेदना जताई।संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों के दो भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके इलाज और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बहेलियापुर में बाल मुकुंद गुप्ता की मां के निधन पर शोक संवेदना जताई।अमेयमाफी में माता वैष्णोदेवी के भंडारे और सेमरा में गोवर्धन पूजा के भंडारे में शामिल होकर लोगों से मुलाकात की और प्रसाद ग्रहण किया। जनसम्पर्क के पूर्व रश्मि सिंह ने अमेठी पब्लिक स्कूल पर समर्थकों के साथ बैठक कर सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों पर बातचीत की। प्रिंसिपल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25वर्ष के सेवाकाल पर आधारित रचनात्मक कार्य और निबंध और चित्र कला प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए। पारदर्शी विकास से बातचीत में रश्मि सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को शीर्ष नेतृत्व की ओर से हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी । उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी का कार्यकर्ताओं के प्रति बराबर स्नेह भाव संगठन को ऊर्जा और ताकत प्रदान करता है। स्मृति जी को प्रभारी बनाए जाने से दोनों राज्यों में संगठन को मजबूती मिलेगी।उनको नेतृत्व की ओर से जो सम्मान दिया गया है,उसका संदेश आधी आबादी के बीच पूरे देश में गया है।लोग उन्हें महिला सशक्तिकरण के पर्याय के रूप में देख रहे हैं रश्मि सिंह ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है ,वह सम्मान किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया है।2027के विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे अधिक टिकट महिलाओं को देगी।इस अवसर पर सेवानिवृत्त आई ई एस विनय कुमार सिंह, अरुण कुमार शुक्ल , नरेन्द्र दूबे, श्याम करन सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।