news-details

महिलाओं के सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र, भाजपा चुप नहीं बैठेगी: रश्मि सिंह

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और इन मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करेगी। रश्मि सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए अपेक्षित कदम नहीं उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों के कारण महिला आरक्षण का मुद्दा लंबे समय तक लंबित रहा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नारे देने और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ठोस काम करने में अंतर है।उन्होंने कहा कि सोमवार को भाजपा के विरोध प्रदर्शन के माध्यम से नारी शक्ति ने कांग्रेस के कथित दोहरे चरित्र के प्रति जनता को जागरूक करने का प्रयास किया। रश्मि सिंह ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए भाजपा अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।