news-details

महंगाई-बेरोजगारी से जनता परेशान: जितेंद्र मिश्र

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार मिश्र ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर ब्राह्मण समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बसपा की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर अपनी बात रखी। जितेंद्र मिश्र ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है तथा ब्राह्मण समाज सबसे अधिक उपेक्षित है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी निरंकुश हैं और सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने दावा किया कि ब्राह्मण समाज के विधायक और सांसद भी वर्तमान व्यवस्था से दुखी हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार के कार्यकाल में ब्राह्मणों के सबसे अधिक एनकाउंटर हुए हैं और भाजपा युवाओं को केवल प्रतीकात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास कर रही है। जितेंद्र मिश्र ने कहा कि मायावती के मुख्यमंत्री कार्यकाल में सर्वसमाज के हित में 125 योजनाएं संचालित की गई थीं, जिन्हें सपा और भाजपा सरकारों ने बंद कर दिया।उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और भर्तियों के परिणाम समय पर नहीं आ रहे हैं। लखनऊ और दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा।