news-details

मायावती ने ब्राह्मण समाज को राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाया: जितेंद्र मिश्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधानसभा स्तर पर सेक्टरवार कैडर कैंपों का आयोजन मंगलवार से शुरू किया जाएगा। पहला कैडर कैंप कोरारी हीरशाह सेक्टर के अंतर्गत दूबेपुर गांव में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांवों में बैठक कर जनसंपर्क किया।विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद और महासचिव श्याम कुमार ने बूथ कमेटियों के साथ संवाद किया। वहीं अमेठी सेक्टर में जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार, एडवोकेट कुल रोशन और श्याम कुमार ने बूथ कमेटियों के पुनर्गठन से जुड़े शेष कार्यों को पूरा कराया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।बसपा नेता जितेंद्र मिश्र ने कहा कि सपा और भाजपा दोनों के शासन को प्रदेश की जनता देख चुकी है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार से परेशान लोग बसपा शासन को याद कर रहे हैं।जितेंद्र मिश्र ने कहा कि 2007 में मायावती ने ब्राह्मण समाज को सबसे अधिक टिकट देकर तथा शासन और प्रशासन में भागीदारी बढ़ाकर राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान योगी सरकार में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा हुई है और सबसे अधिक एनकाउंटर भी ब्राह्मणों के हुए हैं। ये बातें उन्होंने पार्टी के कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखते हुए कहीं।