news-details

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा
कलेक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेधावियों को प्रमाण पत्र, शील्ड और बैग देकर सम्मानित किया।जनपद में प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। डीएम ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुभव सुने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी को दूर करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए छात्रों की राय अहम है।कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के 40 छात्र-छात्राओं के लिए इसरो अहमदाबाद एक्सपोजर विजिट पर भी चर्चा हुई। मेधावी छात्रा वैष्णवी और अन्या गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद यादव, बीएसए राहुल मिश्रा, स्कूलों के प्रधानाचार्य और अभिभावक भी मौजूद रहे।