news-details

मिठाइयों पर यूज्ड बाई डेट नहीं

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। दीपावली पर मिलावट रोकने और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को निरीक्षण अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने जायस, बहादुरपुर चौराहा और आरजीआईपीटी के सामने संचालित स्ट्रीट फूड स्टॉल व ठेलों की जांच की। इस दौरान खाद्य तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी गई और दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। टीम ने प्रकाश स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया। यहां मिठाइयों पर उपयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित नहीं मिली। अन्य कमियां भी सामने आने पर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान मिलावट और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।