news-details

मोतीझील में 30 अक्टूबर से लेदर मेला

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। मोतीझील मैदान में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चार दिवसीय लेदर मेला आयोजित होगा। चर्म निर्यात परिषद (सीएलई) की ओर से लगने वाले मेले में लेदर और नॉन-लेदर फुटवियर, बैग, वॉलेट, बेल्ट सहित विभिन्न उत्पादों के 48 स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ बिक्री भी होगी।सीएलई के क्षेत्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह सचान ने बताया कि मेले से उद्योग और ग्राहकों के बीच सीधा संपर्क बढ़ेगा। सीएलई उपाध्यक्ष मुख्तारुल अमीन के अनुसार, मुक्त व्यापार समझौतों से भारतीय उत्पादों को नए बाजारों में अवसर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानपुर की टेनरियां यहीं संचालित हो रही हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि मेला घरेलू मांग बढ़ाने और भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा।