
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के बीच भाईचारा कायम करके पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद में लगी हुई है। पार्टी संगठन के अवशेष कार्यों,बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और सदस्यता नवीनीकरण को पूरा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने 23अक्टूबर की डेट लाइन दी है। सोमवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में जिला और विधानसभा कमेटियों के सभी पदाधिकारी बुलाए गए थे।मंडलीय बैठक के बाद जिले की बैठक अलग से हुई। बैठक में 20नवम्बर को नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद के कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठकें तय की गईं। 28अक्टूबर को तिलोई,30अक्टूबर को गौरीगंज, 31अक्टूबर को जगदीशपुर और 1नवम्बर को अमेठी में विधानसभा स्तरीय बैठकें तय की गईं हैं। बैठक में मंडल प्रभारी शिवराम गौतम, नन्हे सिंह चौहान, बद्री प्रसाद प्रजापति, दिनेश गौतम, बसपा के जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, सामाजिक भाईचारा कमेटी के संयोजक रमेश मौर्य, अरुण कुमार गौतम महामंत्री सरवन कुमार यादव, विधानसभा प्रभारी विजय गौतम,के के आर्य, जितेन्द्र सरोज, शमशेर बौद्ध,राम अभिलाष, विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम, धर्मराज कोरी, लक्ष्मण प्रसाद, बामसेफ के विधानसभा संयोजक शोभा सरन,अभय प्रताप गौतम, सुरेन्द्र कुमार, श्याम लाल, अनुराग भारती, श्याम कुमार, कुल रोशन एडवोकेट, मनीराम गौतम,राम बोध पासी आदि मौजूद रहे।