news-details

मानसरोवर यात्रा से लौट रश्मि सिंह ने शुरू किया जनसंपर्क

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मानसरोवर यात्रा पूरी कर बुधवार को अमेठी पहुंचीं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रश्मि सिंह ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया। उन्होंने रक्षाबंधन का पर्व सीमा पर सैनिकों के साथ मनाया और जवानों को राखी बांधकर देश सेवा के लिए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अपने भाइयों की कलाई पर भी राखी बांधी।जनसंपर्क के दौरान रश्मि सिंह ने मानसरोवर यात्रा के दौरान हुई घटना पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि अमेठी में जल्द ही एक और शिक्षण संस्थान शुरू करने की योजना है, जबकि अमेठी पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।रश्मि सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं की सच्ची हितैषी है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए भाजपा सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत टिकट दिए जाने की बात भी कही।