news-details

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विकसित पोर्टल को शुरू करने की सहमति दे दी गई है। सूचना निदेशक विशाल सिंह की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय के सभागार में आयोजित बैठक में पोर्टल संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। स्टेट हेल्थ एजेंसी के अधिकारियों ने लाइव डेमो के जरिए आयुष्मान कार्ड के आवेदन, सत्यापन और डाउनलोड की प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण में मुख्यालय और प्रदेश के सभी जिला सूचना कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।सूचना निदेशक ने निर्देश दिया कि जिन मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके आश्रितों के आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनकी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर एक सप्ताह के भीतर विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इसकी सूचना मुख्यालय को भी दी जाए, ताकि आगे की कार्रवाई समय से पूरी हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।बैठक में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह, अमित कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।