
अमेठी।आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 22सितम्बर से चल रही लेखपालों की हड़ताल खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लम्बित आय,जाति,निवास प्रमाण पत्र आज से जारी होंगे।वरासत के लम्बित मामले सोमवार से निपटाए जायेंगे।आई जी आर एस पोर्टल की लम्बित शिकायतें भी शीघ्र निस्तारित की जाएंगी। एस डी एम पंकज मिश्रा ने बताया कि लेखपालों की हड़ताल खत्म हो गई है। सभी लम्बित प्रमाण पत्र शीघ्र जारी किए जाएंगे।