news-details

लाइन मरम्मत के दौरान संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि महमूदपुर गांव में बिजली तार की शिकायत मिलने पर संविदा कर्मी शिव कुमार गुप्ता अपने साथी के साथ मरम्मत कार्य करने पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि कार्य शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था, लेकिन काम के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए।गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।