news-details

खरेला सीएचसी में औचक निरीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरेला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डेंटल हाईजिनिस्ट, स्टाफ नर्स धनवती और कनिष्ठ सहायक मोहम्मद आमिर अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।सीएमओ ने ओपीडी, दवा स्टोर, पैथोलॉजी, इमरजेंसी कक्ष और हीट वेव व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताया। वहीं दोपहर में उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेन्द्र कुमार यादव ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए स्टाफ की कमी दूर कराने के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया।