news-details

खाद दुकानों पर छापेमारी, 18 प्रतिष्ठानों की जांच

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने 22 अक्टूबर को उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर कृषि विभाग और उप जिलाधिकारियों की टीमों ने जिले में 18 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता जांच के लिए 14 नमूने लिए गएजिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर पीसीएफ केंद्र गौरीगंज, एग्री जंक्शन केंद्र जंगल रामनगर, चौहान एग्री जंक्शन केंद्र बेनीपुर और पंकज खाद भंडार थौरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।अधिकारियों ने विक्रेताओं को बिक्री रजिस्टर में किसानों का मोबाइल नंबर, खतौनी नंबर और फार्मर आईडी दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित दरों पर खाद बिक्री, स्टॉक और पीओएस मशीन के आंकड़ों में समानता तथा अनुदानित खाद के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग नहीं करने की हिदायत दी गई।जिला कृषि अधिकारी ने नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने किसानों से आलू, मटर और सरसों की बुवाई में फसल की जरूरत के अनुसार एनपीके उर्वरक का संतुलित उपयोग करने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खाद की उपलब्धता, गुणवत्ता और निर्धारित कीमतों की निगरानी जारी रहेगी।