news-details

कटका क्लब सामाजिक संस्था ने बनमई गांव में आयोजित किया "दुःख दूरियां" कार्यक्रम

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर।  गुरुवार को कटका क्लब सामाजिक संस्था के तत्वावधान में  गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनमई गांव में "दुःख दूरियां" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था से जुड़े राज देव वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने एकत्र होकर सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राम जीत वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र 'विनम्र' ने कहा कि कटका क्लब सामाजिक संस्था लगातार समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदनशीलता का भाव पहुंचाना है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुड़, चना एवं लाई का प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रद्धापूर्वक अवसान माता की कथा का श्रवण किया। धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में समाज की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र के कल्याण की कामना के साथ सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस मौके पर गीता देवी, मंजू देवी, किरन वर्मा, अनिता, सुमन, संगीता, ज्योति,के साथ 251 महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया।