
पारदर्शी विकास ब्यूरो / कसया, कुशीनगर।कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बुलेट 350 सीसी मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को थाना कसया की टीम ने मुकदमा संख्या 631/2026 से संबंधित चोरी की घटना का अनावरण किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अखिलेश शर्मा पुत्र बिकाऊ शर्मा, निवासी पिपरा, थाना कसया तथा अजीत गुप्ता पुत्र बालेश्वर गुप्ता, निवासी नरकटिया बुजुर्ग के टोला इनरहा, थाना कसया, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 317(2) और 317(4) के तहत मुकदमा दर्ज है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित अखिलेश शर्मा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2016 से 2021 के बीच कसया, कुबेरस्थान और पडरौना कोतवाली थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष इत्यनन्द पाण्डेय, उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद तथा कांस्टेबल विनोद यादव और अखिलेश शर्मा शामिल रहे।