news-details

करवा चौथ का पर्व आज, तैयारी में जुटी महिलाएं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी।नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक सुहागन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के लिए दिनभर पूजा सामग्री के साथ आभूषण और वस्त्र की खरीदारी की । बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी रही । नगर के गांधी चौक,सगरा तिराहा,अंबेडकर तिराहा , ददन सदन तिराहे पर पूजा सामग्रियों के साथ फलों की बिक्री खुब हुई। बुधवार को धम्मौर रोड पर स्थित गीता वस्त्रालय पर महिलाओं की भीड़ काफी देखी गई। खरीदारी कर रही महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुहागन महिलाएं रखती हैं। शाम को चांद दिखने के बाद  पूजा पाठ करने के बाद पतियों के हाथ से व्रत तोड़ने का काम करती है।

करवा चौथ को लेकर नगर में लगा जाम
बुधवार को नगर में अधिक भीड़ होने के कारण सभी मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही गांधी चौक पर निकलना मुश्किल हो रहा था। एक मोटरसाइकिल युवा ने बताया कि अग्रहरि मेडिकल स्टोर से हनुमानगढ़ी तक पहुंचने में उसे लगभग 37 मिनट लगा। यही हाल सगरा तिराहा और ददन सदन तिराहे पर रही।