
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/तिलोई। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत निपुण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु महा निदेशक मोनिका वर्मा के आदेशानुसार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी के निर्देशानुसार संकुल बैठक का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय सांगीपुर में धीरेन्द्र प्रताप सिंह-प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया।संकुल बैठक पूर्व नोडल शिक्षिका शशि कुमारी सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। पूर्व नोडल शिक्षिका शशि कुमारी सिंह ने संकुल बैठक का संचालन किया।शशि कुमारी सिंह ने समस्त योजनाओं की जानकारियों से शिक्षकों को अवगत कराया उन्होंने बताया निपुण भारत के अन्तर्गत कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसे हम लोगों को पूर्ण निष्ठा व लगन से करना है, और समय से निपुण लक्ष्य की प्राप्ति करना है।कार्य पुस्तिका भरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा की गई। बैठक में रजिया बानो,शुभ्रा सिंह,खुशबू जायसवाल,सहाना बानो एवं मीना सिंह ने सहायक सामग्री के माध्यम से पढ़ाने की में नवीन गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की।धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी शिक्षकों से अनुरोध किया कि जो कुछ भी यहां हम चर्चा- परिचर्चा में जो सीखते हैं, दोऔर जो भी परियोजना के दिशा- निर्देश हैं,उनका अक्षरश: पालन करें।डा०अवधेश शर्मा ने कहा आप सब अपने-अपने विद्यालयों में नन्हे-मुन्ने बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने का पूर्ण प्रयास करें।डायरी नियमित भरें,और पाठ योजना बनाकर ही शिक्षण कार्य करें। विजय सिंह ने कहा आप सब अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं लगन से शिक्षण कार्य करें,जिससे आपका मानव जीवन सार्थक हो सके। बैठक में अमृता जायसवाल,आबिदा बानो,शालिनी सिंह,शिव लाल,प्रज्ञा तिवारी,कृष्णा कुमारी,शौकत अली,रामा देवी, कृष्णा वती,दिनेश कुमार,राज कुमार जायसवाल,मीरा यादव आदि उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक विजय सिंह ने बैठक की बहुत ही सुन्दर व्यवस्था करायी गयी थी,जिसकी सभी शिक्षकों ने प्रशंसा व सराहना किया।