
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने गुरुवार को कांशीराम स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।विश्व नाथ पाल ने स्मारक स्थल पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लखनऊ मंडल और जिला कमेटी के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने और समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव, पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर, सुशील कुमार मुन्ना, विनय कुमार कश्यप और जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।