
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। राष्ट्रीय राजमार्ग-931 के चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों को प्रतिकर राशि दिलाने के लिए गौरीगंज तहसील के नेवादा किशुनगढ़ में विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में भू-स्वामियों की भुगतान संबंधी पत्रावलियां संकलित की गईं।अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग के 68 किलोमीटर हिस्से का दो लेन प्लस पेव्ड शोल्डर चौड़ीकरण किया जा रहा है। शिविर में किसानों के अभिलेखों का सत्यापन कर भुगतान प्रक्रिया सरल बनाई गई।प्रशासन का लक्ष्य पात्र किसानों को बिना अनावश्यक देरी के प्रतिकर राशि सीधे बैंक खातों में उपलब्ध कराना है। अन्य प्रभावित गांवों में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।