news-details

किराना दुकान में लगी आग

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में बुधवार देर रात बसंत लाल अग्रहरि की किराना दुकान में आग लग गई। आग की लपटें तेज होने से दुकान में रखा किराने का सामान, तेल, घी और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। दुकानदार और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।