news-details

कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने पर जोर

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को कुपोषित बच्चों को स्वस्थ श्रेणी में लाने के लिए नियमित निगरानी करने और पर्याप्त पोषाहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के साथ गर्भवती और धात्री माताओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। रेड श्रेणी के बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और उनकी पोषण संबंधी जरूरतें पूरी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने बच्चों के शारीरिक विकास का आकलन करने के लिए समय से वजन और ऊंचाई मापने पर भी जोर दिया।इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, वजन मापने वाली मशीनों और ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइसेज की उपलब्धता की समीक्षा की गई। पोषण ट्रैकर पर आधार आधारित लाभार्थियों के पंजीकरण और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की जानकारी भी ली गई।डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लोगों को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।