news-details

कानपुर देहात में 23 पुलिस अधिकारियों के तबादले

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर 23 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी तबादला सूची के अनुसार उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में थाना सिकंदरा भेजा गया है। निरीक्षक राजपाल सिंह को प्रभारी आरटीसी से अतिरिक्त निरीक्षक थाना रसूलाबाद तथा निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना मंगलपुर में तैनाती दी गई है। वहीं निरीक्षक संजेश कुमार और हरिओम त्रिपाठी को पुलिस लाइन की अपराध शाखा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, रामकृष्ण मिश्रा, स्वदेश कुमार सिंह, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, खेमचंद्र, उदय सिंह, अजय कुमार, अरुण कुमार, संजय यादव और मोहित मिश्रा समेत कई अधिकारियों को विभिन्न थानों में स्थानांतरित किया गया है। वहीं ऋषिकेश मिश्रा, आशीष यादव, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, संजीव कुमार और जादा सिंह को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल अपराध नियंत्रण को मजबूत करने, पुलिसिंग में समन्वय बढ़ाने और जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति का हिस्सा है।