news-details

कुलाबा समितियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शारदा सहायक खण्ड-41 की कुलाबा समितियों के प्रबंधन समिति सदस्यों के प्रथम चरण के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। 25 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। 3 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 7 से 10 अक्टूबर तक नाम वापसी और 11 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 26 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। 28 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। समितियों के लिए दो नामांकन केंद्र बनाए गए हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹200 तथा एससी, एसटी और बीपीएल अभ्यर्थियों के लिए ₹50 जमानत राशि निर्धारित की गई है।