news-details

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के परिवार से मिले राहुल गांधी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। एक दिवसीय अमेठी दौरे पर अमेठी आए राहुल गांधी ने बुधवार को सबसे पहले दिवंगत कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र के घर गए और परिवार से मुलाकात की। राहुल गांधी के साथ मिलकर परिवार के लोग भावुक नजर आए। राहुल गांधी ने परिवार के लोगों से बातचीत की और कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनका परिवार सुख दुःख में हमेशा साथ खड़ा रहेगा।योगेन्द्र मिश्र ने लम्बे समय तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की थी।वे पार्टी के प्रदेश महासचिव भी बनाए गए थे। गांधी परिवार के नजदीकियों में शुमार योगेन्द्र मिश्र के निधन से कांग्रेस को अपूर्णनीय क्षति हुई है।योगेन्द्र मिश्र के परिजनों से मुलाकात के दौरान  जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सिंह और अन्य पार्टी नेता उनके साथ रहे।