
पारदर्शी विकास न्यूज़ मुंशीगंज/अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मनीरामपुर, धरईमाफी, कटरा और बंदोइया में जनसंपर्क कर लोगों से शुक्रवार को पिंडोरिया स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कैडर कैंप में शामिल होने की अपील की। कैंप में सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की समीक्षा की जाएगी। पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि बसपा समतामूलक समाज और संविधान सम्मत शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्षरत है। विधानसभा महासचिव श्याम कुमार ने सपा और भाजपा की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बसपा की ओर देख रही है। जनसंपर्क में विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, कमलेश कुमार, कुल रोशन एडवोकेट, सुरेंद्र अंबेडकर और शमशेर बौद्ध सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।