
लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार,इसी से हुई इंसानियत की बहाली -शिवराम गौतम
यूपी में चल रही बदलाव की बयार, बसपा बनाएगी सरकार -, सुरेश कमल
सत्ता में वापसी को संवाद बैठकों में पूरी ताकत लगा रही बसपा
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी/तिलोई। गांव चलो अभियान के अन्तर्गत रविवार को बहुजन समाज पार्टी की चार संवाद बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में सेक्टर कमेटियों का पुनर्गठन करने के साथ कार्यकर्ताओं को 2027के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के संदेश दिए गए। निगोहां में बैठक में पार्टी के मंडल प्रभारी शिवराम गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिवराम ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है,इसी अधिकार की बदौलत ही भारत में इंसानियत की बहाली हुई है और बहुजन समाज को मान , सम्मान, स्वाभिमान की जिंदगी जीने का अवसर मिला है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने सर्वसमाज को समान वोट का अधिकार दिया और मान्यवर कांशीराम साहब ने इस अधिकार के सही प्रयोग का तरीका सिखाया, भारतीय राजनीति का व्याकरण बदल गया। जयभीम एक विचारधारा है जो सर्वसमाज के मान सम्मान, न्याय, सुरक्षा और अधिकार के लिए समर्पित है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के अतिरिक्त देश के किसी भी राजनेता ने अपने शासनकाल में भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू नहीं किया है।बहन मायावती जी को छोड़कर देश के सभी नेता छलिया और धोखेबाज हैं। विधानसभा प्रभारी के के आर्य ने बसपा के चार बार के शासन काल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विधानसभा चुनाव में संगठित मतदान के साथ कार्यकर्ताओं को अपने वोट की सुरक्षा स्वयं करने के संदेश दिए। जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक राजनीतिक दल से अधिक महापुरुषों का मूवमेंट है जिसने ऊंच-नीच, छुआछूत और जातिवाद से जूझ रहे भारतीय समाज में इंसानियत की बहाली की है। उत्तर प्रदेश और देश में बसपा की सरकार बनाने की अपील की और कहा कि देश की जनता गरीबी, मंहगाई और बेरोज़गारी से त्रस्त है। कानून व्यवस्था ठीक नहीं है, अपराध और अन्याय अत्याचार चरम सीमा पर है।जब तक फिर से बहन मायावती जी के नेतृत्व में सरकार नहीं बनती लोग न्याय, सुरक्षा ,मान सम्मान और जन आवश्यकता आधारित विकास को भटकते रहेंगे। बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम ने किया।बैठक में बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की, बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के संघर्षों की याद दिलाई और कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन का काम घर परिवार के कार्यों की तरह आगे बढ़ाने को प्रेरित किया। सेक्टर अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान किया। बैठक में राम मनोहर मौर्य को निगोहां सेक्टर का महासचिव बनाया गया है। बसपा सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक रमेश कुमार मौर्य, अरुण कुमार गौतम, विधानसभा प्रभारी दिनेश गौतम ने भी बैठक को संबोधित किया। बामसेफ के संयोजक फ़ूल चंद्र बौद्ध, बाबू लाल मौर्य, शिवकुमार, मनीष,राम सजीवन यादव, शत्रोहन कुमार, जगदीश गौतम, मोती लाल, सूरजदीन, मैकूलाल आदि मौजूद रहे। मोहइया केसरिया में बैठक में गया प्रसाद, प्रमोद कुमार, राजेश कोरी , अशोक कुमार,राम प्रकाश, सुरेन्द्र,विन्द्रा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
सर्व समाज का हित बसपा का मिशन -धर्मराज कोरी
मुसाफिरखाना।दुअरिया में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी मोती लाल , विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी और जिला कार्यकारिणी सदस्य पारसनाथ भारती ने सेक्टर कमेटी कापुनर्गठन किया। गोपीचंद को सेक्टर अध्यक्ष बनाया गया है।बैठक में दुअरिया के एक बूथ की कमेटी का भी पुनर्गठन किया गया।
संवाद बैठकों के प्रमुख बिंदु
1-मताधिकार और चुनावी भ्रष्टाचार
2-ई वी एम से मतदान के दौरान सावधानी
3-बसपा की चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियां
4-गरीबी,मंहगी शिक्षा, बेरोज़गारी और मंहगाई
5-बसपा की आर्थिक मजबूती का इतिहास और अन्य दलों के इलेक्ट्राल बांड