news-details

जनसंपर्क में जुटे बसपा नेता जितेंद्र मिश्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार मिश्र ने रविवार को क्षेत्र में जनसंपर्क कर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने कटराफूल कुंवरि, बैंसडा, बरतला, विक्रमपुर और अमेठी में संपर्क कर पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार के साथ 20 नवंबर को अयोध्या में प्रस्तावित जनसभा में पहुंचने की अपील की। जितेंद्र मिश्र नवरात्र के विभिन्न आयोजनों में भी शामिल हुए। उन्होंने माता रानी की आरती कर पूजा समितियों के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान संतोष दुबे, दिनेश मिश्र, मोहित शर्मा, हरिकेश उर्फ पप्पू पांडेय, श्याम कुमार और एडवोकेट कुल रोशन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।