
अमेठी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने आमजन की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि विवाद, राजस्व, विकास और चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर डीएम ने प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।