news-details

जनगणना-2027 की तैयारी तेज

You can share this post!

प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। फील्ड ट्रेनरों द्वारा कार्मिकों को जनगणना की प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों और आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है, ताकि निर्धारित समयसीमा में कार्य व्यवस्थित ढंग से पूरा हो सके।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान नागरिक मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों की गणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे और परिवारों से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति तैयार करना और गणना प्रक्रिया में एकरूपता बनाए रखना है। जिला प्रशासन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना कार्य संपन्न कराने की तैयारी में जुटा है