news-details

जलभराव से जसवंतपुर विद्यालय की पढ़ाई प्रभावित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  औरैया। सदर ब्लॉक के जसवंतपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में जलभराव के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते पर बारिश का पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी अधिक होने के कारण बच्चों को रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा नाला जाम किए जाने के कारण जल निकासी बाधित हो गई है। इसके चलते बारिश का पानी विद्यालय जाने वाले मार्ग पर जमा हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।विद्यालय की शिक्षिका मुन्नी देवी ने बताया कि बच्चे पानी में घुसकर विद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। शुक्रवार को विद्यालय में परीक्षा भी आयोजित होनी है। ऐसे में जलभराव के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नाला खुलवाकर पानी की निकासी कराने और विद्यालय तक जाने वाले रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा दोनों प्रभावित हो सकती हैं।